फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Under construction iron bridge fell into SYL canal due to compressor explosion of hydra crane.

Kurukshetra News: हाइड्रा क्रेन का कंप्रेसर फटने से लोहे का निर्माणाधीन पुल एसवाईएल नहर में गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Under construction iron bridge fell into SYL canal due to compressor explosion of hydra crane.
कुरुक्षेत्र। मौके  पर कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
कुरुक्षेत्र। किरमिच-हथीरा रोड पर एसवाईएल नहर पर निर्माणाधीन लोहे का पुल अचानक गिर गया। यह हादसा हाइड्रा क्रेन का कंप्रेसर फटने से हुआ। हादसे में पुल पर काम कर रहे ठेकेदार समेत तीन मजदूर नहर में गिर गए। इसमें दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरा मजदूर नवाजिश 21 नहर में बह गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोगों की आवाजाही के लिए एसवाईएल नहर पर लोहे के पुल का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक पुल नहर में गिर गया। इस दौरान पुल पर नवाजिश निवासी बिलोचपुर, अमजद निवासी पुरबालियान और शहजाद निवासी हरचंदपुर जिला बागपत यूपी काम कर रहे थे। पुल के नहर में गिरते ही चीख-पुकार मच गई तुरंत नहर में गिरे तीनों मजदूरों को बचाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अन्य मजदूरों ने रस्सा नहर में फेंककर मजदूर अमजद और शहजाद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, मगर नवाजिश नहर के पानी के बहाव में आगे बह गया। उधर, मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने तलाशी अभियान भी चलाया, मगर नवाजिश का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं मामले की सूचना पाकर डायल-112 और थाना केयूके पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक हादसा पुल को संभाल रही हाइड्रा क्रेन का कंप्रेसर फटने से हुआ। क्रेन ने पुल को संभाला हुआ था, मगर प्रेसर फटते ही पुल नहर में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 29 व 30
ज्यादा वजन के कारण गिरा पुल
प्रत्यक्षदर्शी साजिद ने बताया कि ज्यादा वजन और लंबाई होने के कारण पुल लचक गया और नहर में गिर गया। इसमें पुल पर काम कर रहा उसका भतीजा नवाजिश नहर में बह गया। वहीं अरशद खान ने आरोप लगाया ठेकेदार ने पुल की सपोर्ट को नहीं लगाने दिया। वे ठेकेदार से सपोर्ट लगाने की बात कह रहे थे। सपोर्ट न लगने से पुल नहर में गिर गया।



पुलिस कर रही मामले की जांच : दिनेश कुमार
थाना केयूके प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुल गिरने से नहर में बहे नवाजिश की खोज की जा रही है। हादसे में दो और लोग नहर में गिरे थे। उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हादसा कैसे और किसकी लापरवाही से हुआ, पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed