{"_id":"610308ca8ebc3e66ee0c56cc","slug":"two-women-infected-in-kurukshetra-two-patients-beat-the-epidemic-kurukshetra-news-knl78207522","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दो महिलाएं संक्रमित, दो मरीजों ने दी महामारी को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दो महिलाएं संक्रमित, दो मरीजों ने दी महामारी को मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वीरवार को दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं, जबकि दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में महज 15 एक्टिव केस बचे हैं, जिनमें से छह मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है, जबकि नौ मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 445233 में से 421855 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। यही नहीं, 22 हजार 100 में से 21729 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। इसकी वजह से अब जिले का रिकवरी रेट 98.32 फीसदी तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के लिए 1947 सैंपलों में से मात्र 2 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन-डे मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत विशेष रूप से 32 स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 18 से 45 आयु वर्ष के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर टीकाकरण करने की स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ड्यूटियां लगा दी गई हैं और तमाम प्रबंध कर लिए गए हैं। वीरवार को भी 7535 को टीके लगाए गए। इनमें से 4417 को पहला और 3118 को दूसरा टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को एलएनजेपी अस्पताल, सेठ टेक चंद स्कूल ज्योति नगर और यूपीएचसी कृष्णा नगर गामड़ी में कोवाक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा एलएनजेपी अस्पताल, जीपीएस तलहेड़ी, पीएचसी स्याणा सैयदां, गांव गंगहेड़ी, पीएचसी ठसका मीराजीं, गांव भेरियां, गांव हेलवा और गांव ककराला में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। सीएचसी मथाना, पीएचसी अमीन, जीपीएस बिशनगढ़, भैंसी माजरा, सीएचसी बारना, पीएचसी धुराला, गांव समानी, पीएचसी किरमिच, पीएचसी बाबैन, पीएचसी गुढा, पीएचसी टाटका, सीएचसी झांसा, जीपीएस यारा, जीपीएस त्यौड़ा, पीएचसी इस्माईलाबाद, पीएचसी कलसाना, बसंतपुर सब सेंटर, पीएचसी ठोल, सीएचसी शाहाबाद, अग्रवाल धर्मशाला कुरुक्षेत्र, पॉली क्लीनिक सेक्टर-4 में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे।
जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने पुलिस, नगर परिषद, राजस्व और पचांयत विभाग के अधिकारियों से अपील की है कि वे अपनी दूसरी डोज लेने में चूक न करें। कोवाक्सीन 28 दिन बाद और कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगवाएं। कहा कि दूसरी डोज के बाद ही शरीर में कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बननी शुरू होती है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की दूसरी डोज पूरी कर लेनी चाहिए।