{"_id":"698a3cb91bb40bd1e8022c52","slug":"two-tyres-of-a-truck-parked-in-front-of-the-house-were-stolen-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149894-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर के सामने खड़े ट्रक के दो टायर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर के सामने खड़े ट्रक के दो टायर चोरी
विज्ञापन
लाडवा। हिनौरी रोड पर सरकारी गोदाम के पास घर के सामने खड़े ट्रक के टायर चोरी कर लिए गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को दी अपनी शिकायत में दलेल सिंह ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने ट्रक को घर के सामने खड़ा करके अपने घर में सो गया था। रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसे सूचित किया कि उसके ट्रक के दो टायर निकाल लिए गए हैं।
जब उसने मौके पर जाकर देखा तो उसके ट्रक के दो टायर निकाले हुए हैं और गाड़ी को बिना टायरों के ब्लॉक पर रखा हुआ है। इतना ही नहीं चोर उसके रिम सहित नट बोल्ट भी साथ लेकर चले गए हैं।
दलेल सिंह ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही 60 हजार के दो नए टायर अपनी गाड़ी में डलवाए थे। उसने सूचना पुलिस व डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।