फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two student fell down from the bus, bike crush one stendent, kurukshetra

बस से गिरे दो छात्र, एक के ऊपर से गुजरी बाइक, गंभीर

Fri, 12 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र। Updated Fri, 12 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
two student fell down from the bus, bike crush one stendent, kurukshetra
अस्पताल में उपचाराधीन घायल छात्र - फोटो : amar ujala
कुरुक्षेत्र से पिहोवा जा रही हरियाणा रोडवेज की सिटी बस से आदर्श राजकीय सीनियर मॉडल स्कूल के 12वीं कक्षा के दो छात्र बस में चढ़ते समय नीचे गिर गए। नीचे गिरते ही इन छात्रों के ऊपर से तेज गति से आ रही एक बाईक भी चढ़ गई। इस हादसे में एक छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया तो वहीं दूसरे छात्र को मामूली चोटें बताई जा रही हैं। एक छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ पीजीआई रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र से पिहोवा जा रही हरियाणा रोडवेज सिटी बस लगभग 11 बजे सिविल अस्पताल के पास आकर रुकी, जिसमें सवार श्री नगर, भूस्तला गांव की दो महिलाएं उतरी। तभी सरकारी स्कूल के दो छात्र पिहोवा व भौर सैयंदा के लिए बस में चढ़ने लगे। महिला यात्री मनदीप ने बताया कि जैसे ही छात्र बस में चढ़ने लगे तो कंडक्टर ने दरवाजा बंद कर दिया और बस ड्राइवर ने बस तेज चला दी। इससे दोनों छात्र सड़क पर जा गिरे
विज्ञापन


। छात्र प्रिंस तो सड़क से कुछ दूर गिरा जबकि दूसरा भौर सैंयदा का छात्र कौशल सड़क सिविल अस्पताल के सामने ही गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच सड़क पर चल रहे दो बाइक सवार भी कौशल से भिड़ गए और उनकी बाईक छात्रों के उपर से गुजर गई। इसके बाद एक छात्र बेहोश हो गया। जिसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया। यहां कौशल की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया। वहीं मौके पर छात्र का भाई विशाल भी आ गया। छात्र विशाल ने आरोप लगाया कि उन्हें राहगीरों ने जानकारी दी है, जिसके अनुसार एचआर 65-8225 के चालक व परिचालक ने लापरवाही बरती है। वहीं बस से उतरी महिला मनदीप ने बताया कि हमने बस चालक से बस रोकने के लिए कहा था लेकिन ड्राईवर जल्दी में था और बस को तेज चला दिया।  वहीं बस से गिरे दूसरे छात्र प्रिंस की हालत ठीक है जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है स्कूल प्रिंसिपल का
आदर्श राजकीय सीनियर मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. बलवंत वत्स ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके स्कूल के छात्र बस में चढ़ते समय सड़क पर गिर गए, जिनमें एक घायल हो गया। छात्र को सिविल अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। हालात को देखते हुए छात्र के परिजनों को बुला लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह छात्र कक्षा बारहवीं डी कॉमर्स का छात्र है और शुक्रवार को यह स्कूल में नहीं आया था। 
 वहीं, जांच अधिकारी भाग सिंह ने बताया कि रोडवेज की बस से हुए हादसे की सूचना मिली थी। अभी छात्र के बयान लिए हैं जिनके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 


लापरवाही मिली तो चालक, परिचालक पर होगी कार्रवाई : जीएम
रोडवेज जीएम रोहताश ने बताया कि ये मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस हादसे में चालक या परिचालक की लापरवाही हुई तो उनपर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed