{"_id":"6acbf8ec410066aaa808d5c6","slug":"devotees-sought-the-blessings-of-goddess-bhagwati-by-taking-out-a-kalash-yatra-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-162551-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कलश यात्रा निकाल श्रद्धालुओं ने लिया मां भगवती का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कलश यात्रा निकाल श्रद्धालुओं ने लिया मां भगवती का आशीर्वाद
विज्ञापन
बाबैन। नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को गांव जालखेड़ी में शिव मंदिर कमेटी की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने उत्साह दर्शाया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के जयकारे लगाए, जिससे ग्राम परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश यात्रा में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आरएसएस के जिला कार्यवाहक संजय शर्मा, समाजसेवी आनंद शर्मा और उपदेश शर्मा ने उत्साहवर्धन किया। शिव मंदिर कमेटी के प्रधान बबलू शर्मा और उपप्रधान डॉ. कुलविंदर शर्मा सहित अन्य सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने कलश यात्रा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जय माता दी के घोष से श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। कमेटी ने श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों का आभार जताया। इस अवसर पर रोहित शर्मा, मोहित शर्मा, राजीव नंबरदार, सरपंच पिंकू, गुरमेज कश्यप, नाथीराम कश्यप, बॉबी, सुरेश, कर्मवीर कश्यप, मोतीराम, ताराचंद कश्यप, नितेश, सौरव शर्मा और प्रवीण कश्यप सहित महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।