फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Major police crackdown on drugs; police conduct checks at suspected locations.

Kurukshetra News: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की चेकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Major police crackdown on drugs; police conduct checks at suspected locations.
लाडवा। नशे के कारोबार पर प्रभावी ढंग से शिकंजा कसने और जिले में नशीले पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस ने रविवार को गांव बन व खेड़ी दबदलान में एक साथ विशेष सर्च, चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के निर्देश पर एंटीनारकोटिक सैल, डाग स्क्वायड व थाना लाडवा की टीम ने लाडवा के गांव बन व खेड़ी दबदलान में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, मकानों तथा नशे के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों की सघन जांच की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के आदेशानुसार लाडवा के गांव बन, खेड़ी दबदलान में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ कई लोगों की तलाशी भी ली। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या किसी अन्य प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed