{"_id":"6acbf8892c353d69670ce1b6","slug":"accused-arrested-in-fake-live-sting-operation-case-remanded-to-police-custody-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-162571-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस द्वारा फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन दिखाकर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार एक न्यूज़ चैनल के पांच पदाधिकारियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां दो लोगों को चार दिन, अन्य दो को तीन दिन और एक आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों की आपसी व्हाटसएप चैट से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों की आपसी बातचीत से कथित तौर पर एक सुनियोजित दुष्प्रचार के तहत पंजाब चुनाव में हरियाणा प्रदेश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को निशाना बनाने तथा फर्जी वीडियो के माध्यम से दुष्प्रचार कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने के पहलू सामने आए हैं। पुलिस इन तथ्यों की पुष्टि के लिए व्हाट्सएप चैट, डिजिटल साक्ष्यों, वीडियो की वास्तविकता और अन्य संबंधित रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रही है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच निष्पक्षता, पारदर्शिता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर फर्जी स्टिंग ऑपरेशन का उद्देश्य, मुख्यमंत्री और हरियाणा प्रदेश को नुकसान पहुंचाने की मंशा और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।