{"_id":"68112c1c7f66eef40b063183","slug":"two-persons-including-sandeeps-wife-arrested-in-suicide-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135002-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संदीप की आत्महत्या मामले में पत्नी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संदीप की आत्महत्या मामले में पत्नी सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संदीप आत्महत्या मामले में थाना सदर टीम ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी दीपक को गिरफ्तार किया है। संदीप ने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। एक अप्रैल को संदीप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला था।
पुलिस को दी शिकायत में करनाल जिले के नीलोखेड़ी के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा संदीप ट्रक चालक था।
वह कुरुक्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के घर में रहता था। ट्रक चलाने की वजह से काफी दिनों तक घर से बाहर रहता था। इसी बीच उसकी पत्नी की दोस्ती उक्त आरोपी से हो गई, जिसका उसके घर पर आना-जाना लगा रहता था।
इससे संदीप तनाव में रहता था। एक अप्रैल की सुबह उन्हें सूचना मिली कि संदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मौके से पत्नी व उक्त आरोपी अपने दोनों बच्चों को प्रेमी के पिता के पास छोड़ कर भाग गए। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।