फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two parties clashed, one killed, stones pelted at police, condition of one policeman critical

Kurukshetra News: दो पक्ष भिड़े, एक की हत्या, पुलिस पर भी पथराव, एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed, one killed, stones pelted at police, condition of one policeman critical
कुरुक्षेत्र। लेन-देन के विवाद में शनिवार की देर रात कीर्तिनगर में दो पक्षों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट पत्थर चले, जिसमें एक व्यक्ति सोमनाथ-40 की जान चली गई और कई अन्य जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की डायल-112 टीम पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी ऋषिपाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राथमिक जांच के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने रविवार की सुबह नागरिक अस्पताल के बाहर पिहोवा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया। मृतक के बेटे अमित की शिकायत पर पुलिस ने नौ नामजद सहित दर्जन भर से ज्यादा अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक के बेटे अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके साथ रंजिश रखते हैं। लेन-देन को लेकर होली पर भी उनका विवाद हुआ था। इसके बाद शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कॉलोनी में ही वह अपने ताऊ के घर जा रहा था। इसी बीच आरोपी सन्नी, छोटा, अजय, विक्रांत, नवनीत, जोगिन्द्र और शारदा तथा कुछ अन्य लोग चक्की के पास बैठे थे। उन्होंने उसे आवाज लगाई और जैसे ही वह रुका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर उसके पिता सोमनाथ उसे छुड़ाने आए। इस दौरान आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। तभी बीच बचाव करने के लिए आए माैसी के लड़के आकाश, दीप, रामपाल पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया और उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। आरोपियों के हमले में उसका पिता सोमनाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि मृतक के परिजनों ने पहले उन पर ईंट पत्थर से हमला किया, हालांकि उनकी ओर से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। न ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी कुछ लोगों ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें पुलिस का डायल-112 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और फिर आरोपियों पर सख्ती करते हुए उन्हें खदेड़ा गया। मामले में पुलिस की ओर से अज्ञात 20 से अधिक हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed