फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two more employees on the Pucca front fell ill.

Kurukshetra News: पक्के मोर्चे पर दो और कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two more employees on the Pucca front fell ill.
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों के समर्थन में करीब 10 दिन से थीम पार्क में पक्का मोर्चा लगाए बैठे पीजीआई रोहतक के कर्मचारियों का रोष गहराता जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को दो और महिला कर्मियों का स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया और उपचार शुरू हुआ।
विज्ञापन

रोहतक की रहने वाली महिला कर्मचारी पूनम व अर्मिला अन्य कर्मचारियों के साथ लगातार मोर्चे पर डटी हुई थी। मोर्चे पर जहां करीब 100 कर्मचारी बैठे हैं तो वहीं पहले भी 35 कर्मचारियों की तबियत बिगड़ चुकी है। कर्मचारियों की लगातार बिगड़ती स्थिति से उनमें चिंता भी गहराने लगी है। उधर कर्मचारी अपने दिए अल्टीमेटम के अनुसार आज सोमवार को फिर सड़कों पर उतरेंगे और पक्के मोर्चे से रोष मार्च निकालते हुए जिला सचिवालय तक पहुंचेंगे, जहां पर भी जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान अभिषेक, महासचिव महेश ने बताया कि रोष मार्च की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्हें एक सप्ताह में मुख्यमंत्री से मिलवाने का भरोसा दिया गया था लेकिन आज 10 दिन बीत चुके हैं और उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, यह आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज निकालेंगे रोष मार्च
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलवाने के प्रशासनिक आश्वासन पर भरोसा करते हुए इंतजार कर रहे पीजीआई रोहतक के अनुबंध कर्मचारियों का सब्र जवाब देने लगा है। सात दिनों से केशव पार्क में धरना दे रहे कर्मचारियों ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंदोलन तेज करने की घोषणा की। उन्होंने सोमवार को शहर में रोष मार्च निकालकर लघु सचिवालय पहुंचने और सरकार का पुतला फूंकने का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने घर गए साथियों को वापस बुला लिया है और किसान यूनियनों तथा अन्य कर्मचारी व सामाजिक संगठनों से समर्थन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed