फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two months after love marriage, the married woman hanged herself under suspicious circumstances.

Kurukshetra News: लव मैरिज के दो माह बाद विवाहिता ने संदिग्ध हालात में लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Two months after love marriage, the married woman hanged herself under suspicious circumstances.
पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। कस्बे की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही नवविवाहिता का शव रविवार को दूसरी मंजिल के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। युवती के पिता ने उसके पति व ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मंगू राम हरयोली निवासी नगला जाटान जिला अंबाला ने कहा कि उसकी बेटी ने 31 मई को गांव के ही नीरज के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से उसके परिवार को कोई एतराज नहीं था। वे 12 जून को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में लिखकर भी दे आए थे, कि उन्हें इस शादी से कोई शिकायत नहीं है। शादी के काफी समय बाद 19 जुलाई को उसकी बेटी ने बताया कि उसने कॉलेज में दाखिला लेना है और उनके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसने यह ओटीपी बेटी को दे दिया। वह काफी परेशान लग रही थी। पूछने के बाद बेटी ने पति और अन्य ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। अगले ही दिन उसके दामाद के पिता राजेंद्र का फोन आया, लेकिन वह यह कॉल नहीं उठा पाया था। 21 जुलाई दोपहर करीब तीन बजे शाहबाद से पुलिस से सूचना मिली कि उसकी बेटी ने फंदा लगा लिया है। वह अपने परिवार के साथ तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचा, यहां उसकी बेटी का शव पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि उसे फांसी देकर मारा गया है और उसकी बाजू पर भी कट के निशान थे। हुडा पुलिस चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके माता-पिता को हवाले किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विवाहिता के पति और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed