फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two Kurash players from the district will show their strength in South Asian Championship

Kurukshetra News: साउथ एशियन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी जिले की दो कुराश खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Two Kurash players from the district will show their strength in South Asian Championship
कुरुक्षेत्र। केरल के कोच्चि में होने वाली साउथ एशियन चैंपियनशिप एसएजीएफ प्रतियोगिता में जिला कुरुक्षेत्र की शिवानी और पलक सैनी भी अपना दम दिखाएंगी। पिछले महीने पटियाला में हुए ट्रायल में इस प्रतियोगिता के लिए कुराश खेल के लिए जिलेभर से इन दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय कुराश टीम में हुआ था। मंगलवार रात को दोनों खिलाड़ी ट्रेन से दिल्ली रवाना हुईं।
विज्ञापन

लघु खेल स्टेडियम भेरियां में कार्यरत जूडो एवं कुराश कोच रामनिवास ने बताया कि जिले से दो खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर खेलने के लिए चयन होना बड़ी उपलब्धि है। पिछले महीने पंजाब के पटियाला में भारतीय टीम में चयन के लिए ट्रायल हुए थे, जिनमें जिले के 10 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। इसमें शिवानी और पलक का चयन भारतीय टीम में हुआ। दोनों खिलाड़ी सीनियर वर्ग में कुराश खेलेंगी। मंगलवार को दोनों खिलाड़ी दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बताया कि कोच्चि में 19 से 21 अप्रैल तक एसएजीएफ के खेल होंगे। इसमें भारत सहित सात देश श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव, बांग्लादेश और भूटान के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्हें अपनी दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। शिवानी (19) राजकीय कॉलेज भेरियां में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है वहीं पलक सैनी (16) 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पलक राष्ट्रीय पदक विजेता भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed