फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two iPhones, gold jewelery and Rs 10,000 stolen from home

Kurukshetra News: घर से दो आई फोन, सोने के जेवर और 10 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two iPhones, gold jewelery and Rs 10,000 stolen from home
शाहाबाद। चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
शाहाबाद। बीती रात किला सिखां में एक घर से चोरों ने लाखों रुपये के सोने के गहने, दो आई फोन और 10 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस को दी शिकायत में रुपिंद्र कौर ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। बीती रात उसका पुत्र अभिजीत सिंह उसकी सास सुरजीत कौर के साथ यमुनानगर में उनके पास आए थे। सुबह मोहल्ले के लोगों ने मोबाइल पर उसे सूचना दी कि उनके घर के बाहर मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। तड़के वह अपने घर लौटी तो देखा कि चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से करीब सात तोले सोने के गहने, दो नए आई-फोन और 10 हजार की नकदी चुरा ली। सिटी चौकी पुलिस ने शिकायत के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए।
विज्ञापन


खंगाली जा रही फुटेज
चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed