फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two including elderly woman die after swallowing poisonous substance

Kurukshetra News: जहरीला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग महिला सहित दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Two including elderly woman die after swallowing poisonous substance
कुरुक्षेत्र/लाडवा। अलग-अलग जगह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त महिला महिंद्रो देवी 50 निवासी झिरबड़ी और संदीप कुमार 36 निवासी जंधेड़ा के रूप में हुई। दोनों ही मानसिक रूप से परेशान थे। थाना सदर थानेसर में दिए बयान में सेवा सिंह निवासी झिरबड़ी ने बताया कि उसकी पत्नी महिंद्रो देवी करीब चार से दिमागी तौर पर बीमार थी। अक्सर वह घर पर ही रहती थी। बीते दिन अचानक उसकी पत्नी को दिमागी दौरा पड़ गया, जिसकी दवा अलमारी में रखी थी। उस दवा के साथ ही खेत में डालने की दवा भी रखी थी। उसने धोखे से अपनी दवा के साथ खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा भी खा ली, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। पूछताछ के बाद उसने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, लाडवा पुलिस को दिए बयान में बलविंद्र सिंह निवासी जंधेडा ने बताया कि उसका बड़ा भाई संदीप मेहनत-मजदूरी करता था। उसका भाई तीन-चार महीने से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। उसका सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र से उपचार चल रहा था। दवाओं के कारण उसके भाई की याददाश्त कमजोर हो गई थी। इस कारण सोमवार रात करीब 10 बजे उसने दिमागी परेशानी से तंग होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हुई तो उन्होंने उसे लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसके भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामले में बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिए। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed