फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two girl students and a woman including her daughter missing under suspicious circumstances

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो छात्राएं व महिला बच्ची सहित लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Two girl students and a woman including her daughter missing under suspicious circumstances
इस्माईलाबाद। अलग-अलग जगहों से संदिग्ध परिस्थितियों में दो छात्राएं व एक महिला अपनी बच्ची के साथ लापता हो गई। पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन




पहले मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी एक कॉलेज में इलेक्ट्रिक का डिप्लोमा कर रही है। 19 जुलाई को वह घर से कॉलेज में आई थी, लेकिन सायं को घर नहीं पहुंची। उन्होंने कॉलेज में संपर्क किया तो वहां से बताया गया कि उनकी लड़की करीब साढे 11 बजे घर की कहकर निकल गई थी। उन्होंने अपने तौर पर संभावित जगहों पर पता लगाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



वहीं दूसरे मामले में कॉलेज के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उसके पास तीन बच्चे है। सबसे बड़ी बेटी अंबाला के कॉलेज में बीएड की छात्रा है। 20 जुलाई को उसकी बेटी सुबह सात बजे कॉलेज के लिए निकली थी। उसके बाद वह घर नहीं पहुंची। वहीं तीसरे मामले में एक महिला अपनी बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed