{"_id":"689b9bdaaa81c5749d0d10d3","slug":"two-cars-collided-violently-two-friends-travelling-in-a-car-died-on-the-spot-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-140422-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो कारों में जोरदार भिड़ंत, एक कार में सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो कारों में जोरदार भिड़ंत, एक कार में सवार दो दोस्तों की मौके पर मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार दुर्घटना में मौत के बाद शव लेने के लिए मोर्चरी के बाहर खड़े परिजन। संवाद
- फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र के इंद्री-उमरी रोड पर सोढ़ी-बोडी के पास दो कारों की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी और उनके परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान बीड़ भादसों जिला करनाल के अभिषेक (21) और श्रवण माजरा के विजय (25) के रूप में हुई है। दोनों इंद्री से कुरुक्षेत्र की ओर निजी कार्य से जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार दूसरी कार का चालक मौके से भाग गया और उसकी तलाश की जा रही है। मृतक अभिषेक के चाचा बंसी लाल की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बंसी लाल ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनके भतीजे की कार को टक्कर मारी जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गए। अभिषेक और विजय को सिर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच अधिकारी एएसआई राममेहर ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है और दूसरी कार के चालक की तलाश आसपास के अस्पतालों और वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर की रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।