फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two brothers fell in the canal under suspicious circumstances, one died

Kurukshetra: संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक नहर में गिरे किनारे बैठे दो सगे भाई, एक की मौत

Wed, 15 Mar 2023 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 10:18 PM IST
सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नहर किनारे बैठे दो सगे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक भाखड़ा नहर में गिर गए। एक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two brothers fell in the canal under suspicious circumstances, one died
नहर में उतरे गोताखोर की सहायता के लिए कपड़े से बनी रस्सी फेंकता उसका साथी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गांव दबखेड़ी के नजदीक बुधवार देर शाम भाखड़ा नहर के किनारे बैठे दो सगे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक नहर में गिर गए। मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने दोनों युवकों को नहर से बाहर निकाला, जिसमें एक 34 वर्षीय युवक वरुण की मौत हो गई और दूसरे युवक को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही थाना आदर्श पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तरुण भाटिया व वरुण निवासी धोबी मोहल्ला बुधवार को दबखेड़ी के समीप से गुजर रही भाखड़ा नहर के किनारे बैठे थे। अचानक दोनों नहर में गिर गए और डूबने लगे। नहर के आसपास रहने वाले लोगों ने उनको डूबते देखा तो उन्होंने गोताखोर प्रगट सिंह को सूचित किया।
विज्ञापन


गोताखोर प्रगट सिंह ने मौके पर पुलिस को बुलाया और दोनों युवकों को नहर से बाहर निकाला जिनमें से एक युवक वरुण की मौत हो गई। पुलिस को मौके से स्कूटी भी बरामद हुई है। दूसरे युवक तरुण भाटिया को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके भाई का उपचार चल रहा है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखा दिया है, जिसका आज सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed