फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two brothers arrested with half a kilo of opium

Kurukshetra News: आधा किलो अफीम के साथ दो भाई गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested with half a kilo of opium
कुरुक्षेत्र। सीआईए ने नए बस अड्डे के पास से दो भाइयों को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महेश आर्य व चौबे आर्य निवासी अजनी जिला बरेली यूपी अफीम लेकर कुरुक्षेत्र में सप्लाई करने आए थे। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर-10 की मार्केट में गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि महेश आर्य व चौबे आर्य अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आज भी दोनों भाई अपने गांव से अफीम बेचने के लिए नए बस अड्डे के पास आएंगे। सूचना पर पुलिस टीम ने अड्डे के पास निगरानी रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को दो युवक बस अड्डे की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर टीम ने उनको राेककर पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed