{"_id":"6457ff481f49ad300501fd9f","slug":"two-bike-riding-friends-died-due-to-car-collision-kurukshetra-news-c-18-1-114868-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान
विज्ञापन
पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर सरस्वती ड्रेन के नजदीक कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा जख्मी हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की शिनाख्त कर्ण (19) निवासी फौटी प्लाट और जश्नप्रीत सिंह उर्फ जश्न (20) निवासी मॉडल टाउन के रूप में हुई। कर्ण शहर में ही एक आईलेट्स सेंटर पर तो जश्न दूध पर डेयरी पर काम करता था। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस में दर्ज शिकायत में अजय कुमार निवासी फौजी प्लाट ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने दोस्त कर्ण और जश्न के साथ बाइक पर सवार होकर सरस्वती खेड़ा (भट्ट माजरा) निजी काम से गए थे। काम निपटाकर जश्न उसे और कर्ण को घर छोड़ने के लिए आ रहा था। कर्ण बीच में और वह सबसे पीछे बैठा था। करीब साढ़े 10 बजे वह लोग अंबाला रोड से ड्रेन रोड पर गुहला-चीका ड्रेन पुल के पास पहुंचे तो सामने से आए कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह तीनों बाइक सहित सड़क पर गिरे गए। हादसे में जश्न व कर्ण गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उसे मामूली चोटें लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जश्न के परिजनों ने उनको सरकारी अस्पताल पिहोवा दाखिल कराया। यहां चिकित्सकों ने कर्ण और जश्न को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। आज सोमवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर दोनों बच्चों के मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।