{"_id":"615df8868ebc3e298f4b6f9b","slug":"two-arrested-including-medical-store-operator-with-drugs-kurukshetra-news-knl85682048","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की दवाइयों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की दवाइयों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की दवाइयां बेचने के मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो लोगों को काबू करके उनके कब्जे से 2680 नशे की गोलियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक रवि सैनी वासी अजरानी और बिट्टू वासी सलपानी कलां को जेल भेज दिया है।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि पांच अक्तूबर को थाना झांसा पुलिस टीम सलपानी चौक पर गश्त कर रही थी। तभी थाना प्रबंधक देवेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बिट्टू नशे की दवाइयां बेचने का धंधा करता है। वह इस समय गांव सलपानी में मस्जिद के पास खड़ा होकर नशे की दवा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर रितु मेहला और सीनियर ड्रग कंट्रोलर सुनील दहिया को सूचना देकर मौके पर बुलाय तथा व्यक्ति को काबू करके पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली।
पुलिस ने आरोपी के हाथ में पकड़े पॉलिथीन की जांच की तो उसमें से 480 नशे की दवाइयां बरामद हुईं। ड्रग इंस्पेक्टर और कंट्रोलर ने दवाइयों की जांच करके बताया कि यह नशे की दवाइयां एलपराजोलम हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना झांसा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया उसने यह नशे की गोलियां रवि सैनी से खरीदी थी, जिसका धुराला में मेडिकल स्टोर है।
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारी करके संचालक रवि सैनी को काबू किया तथा कब्जे से 2200 नशे की दवाइयां एलपराजोलम बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।