फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested including girl for assault

जान से मारने की धमकी देने व हमला करने के आरोप में युवती सहित दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including girl for assault
जान से मारने की धमकी देने व हमला करने के आरोप में पुलिस ने युवती सहित दो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में युवती के साथ मनप्रीत वासी बलबेहडा जिला पटियाला पंजाब शामिल है। जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई को रामकुमार पुत्र बसंता राम वासी गढी लागंरी डेरा ने थाना सदर पिहोवा में दी शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को सुबह लगभग 4.15 बजे 7/8 लोग हाथों में रिवाल्वर, गडांसी, लाठी लेकर घर में घुसे और जान से मारने के लिए रिवाल्वर से फायरिंग की। उसके पुत्र राजेश को नीचे गिराकर डंडो से पीटा तथा दूसरे पुत्र को गले से पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह बाहर निकला तो आरोपियों ने जान से मारने के लिए उसके ऊपर सीधा फायर किया। उसने अपने आप को बुर्जी की आड़ लेकर बचाया। झगडे़ का शोर सुनकर उसके बडे भाई व छोटे भाई जाग गए। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरार हो गए। ब्यान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक रोशन लाल को सौंपी थी। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई। 09 अक्तूबर को अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने पिहोवा वासी एक युवती व मनप्रीत वासी बलबेहडा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर आरोपी मनप्रीत को पांच और युवती को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed