फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested including bike driver for charas

Kurukshetra News: चरस के बाइक चालक समेत दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including bike driver for charas
लाडवा। सीआईए-एक की टीम ने हिनौरी रोड पर एक बाइक चालक समेत दो युवकों को एक किलो 10 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंद्र निवासी हिनौरी व अजय निवासी हिनौरी डेरा जिला करनाल से अपनी बाइक पर चरस लेकर लाडवा आ रहे थे।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम लाडवा के हिनौरी चौक पर गश्त कर थी तभी सूचना मिली कि रविंद्र व अजय चरस बेचने का धंधा करते हैं। आज भी दोनों बाइक पर हिनौरी से होते हुए लाडवा की तरफ आएंगे। सूचना पर टीम ने टी-प्वाइंट हिनौरी रोड लाडवा के पास नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम को मिली सूचना के अनुसार बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। शक होने पर टीम ने उनको रुकवाकर काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक किलो 10 ग्राम सुल्फा, चरस बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed