फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested including a woman accused of fraud

Kurukshetra News: धोखाधड़ी करने की आरोपी महिला सहित दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a woman accused of fraud

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। थाना शहर थानेसर पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में जिला कैथल के भागल गांव के सिंह बसावा व कैलाश नगर वासी महिला को गिरफ्तार किया है।




आठ मार्च को थानेसर वासी रोहित सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने वर्ष 2023 में सिंह बसावा व एक महिला से मुलाकात की जो विदेश भेजने का काम करते हैं। इटली भेजने के लिए उनके बीच 20 लाख में बात तय हुई। छह दिसंबर 2023 को उसने आरोपियों के खाते में एक लाख रुपये व अपने दस्तावेज दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने अपने खातों में अलग-अलग तारीखों में करीब 14 लाख रुपये जमा करवा दिए। कुछ समय बीत जाने के बाद जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो उसको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने कहा की जल्द ही उसको विदेश भेज देंगे लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद आरोपी न तो रुपये वापस कर रहे हैं और न ही उसको विदेश भेज रहे हैं। शिकायत पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपियों को काबू किया। इसके बाद जांच में शामिल करने के बाद अग्रिम जमानत होने पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed