फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested for stealing from teacher's house

Kurukshetra News: शिक्षक के घर चोरी करने वाले दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing from teacher's house
कुरुक्षेत्र। तीन सप्ताह पूर्व कुबेर कॉलोनी में शिक्षक के घर से नकदी व जेवर चुराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश निवासी दर्रा खेड़ा व देव निवासी बारना के कब्जे से चोरीशुदा दो हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में विनोद कुमार ने बताया था कि वह सेक्टर-13 के राजकीय प्राथमिक स्कूल में बतौर अध्यापक कार्यरत है। 10 जनवरी की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर माता वैष्णो देवी गया था। चार दिन बाद 13 जनवरी की शाम करीब सवा सात बजे घर आए तो सामान बिखरा पड़ा था। घर की खिड़की व दरवाजे की जाली टूटी हुई थी। छत पर बना लोहे का जाल भी उखड़ा हुआ था। चोर लोहे की अलमारी का लॉक तोड़कर 40 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed