{"_id":"687c1498320462c7f2048104","slug":"two-arrested-for-stealing-angles-from-syl-canal-bridge-kurukshetra-news-c-18-1-knl1014-696186-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एसवाईएल नहर के पुल से एंगल चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एसवाईएल नहर के पुल से एंगल चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। थाना झांसा पुलिस की टीम ने एसवाईएल नहर पुल से स्टील एंगल व अन्य सामान चोरी करने आरोप में सलपानी गांव के रहने वाले अजय उर्फ आजू व सन्नी उर्फ संत को गिरफ्तार करके दोनों से चोरीशुदा चार स्टील एंगल, एक प्लेट, 20 नट, 20 बोल्ट, 38 वारसर, एक-एक चाबी-पाना व एक लोहा ब्लेड आदि सामान व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ सब डिविजन झांसा अनिल शर्मा ने बताया कि उनके विभाग की ओर से एसवाईएल नहर पर भुस्थला से सलपानी को जोड़ने के लिए वर्ष 2024 में स्टील का पुल बनवाया था। 15 जुलाई को उनकी विभाग की फील्ड टीम पुल का निरीक्षण करने के लिए गई थी। निरीक्षण में पता चला की किसी ने पुल से एंगल, पत्ती तथा नट-बोल्ट चोरी कर लिए हैं। जिससे पुल का भारी नुकसान हो सकता है। शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके जांच की गई थी। संवाद