फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two arrest for fairing on vegitabel sellers

सब्जी व्यापारियों से की 50 हजार की लूट के मामले में एक काबू, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
two arrest for fairing on vegitabel sellers
गत दिवस गोरक्षा दल की गाड़ी पर नीली बत्ती लगा सब्जी व्यापारियों से 50 हजार लूटने के एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान अंबाला निवासी मोनू चावला के रूप में हुई है। अतिरिक्त थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया गया कि रिमांड के दौरान आरोपी से 50 हजार नकदी, बंदूक और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी, जिसके लिए पुलिस टीम आरोपी को पंजाब लेकर जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में विशाल चौहान एवं मनु निवासी सिरमौर हिमाचल ने बताया था कि शुक्रवार को तड़के चार बजे वह तरावड़ी करनाल की सब्जी मंडी में टमाटर बेचकर वापस हिमाचल जा रहे थे, जैसे ही वह शाहाबाद फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो इसी बीच नीली बत्ती लगी गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। विशाल और मनु ने पुलिस की गाड़ी समझ रोक दी। इस दौरान गाड़ी में सवार 8-9 युवक बाहर निकले और कहने लगे कि इस गाड़ी में गाय लाद रखी हैं, उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और दोनों को बाहर खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वह डर गये और अपनी गाड़ी को वापस करनाल की ओर भगा लिया, लेकिन नीली बत्ती लगी गाड़ी भी उनका पीछा करने लगी और इस गाड़ी में सवार लोगों ने उनकी पिकअप गाड़ी पर फायर किए जो कि पिछले टायर में जा लगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जान पर खतरे के कारण उन्होंने ने बचाव के लिए अपनी गाड़ी को शाहाबाद के त्योड़ा थेह पर बने ढाबे पर रोक लिया, लेकिन नीली बत्ती लगी गाड़ी वहां भी आ पहुंची। ढाबे पर पहुंचते ही 8-9 लोग गाड़ी से उतरे और उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed