फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of stealing AC from Dargah arrested

Kurukshetra News: दरगाह से एसी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing AC from Dargah arrested
इस्माईलाबाद। अजरावर गांव में पीर की दरगाह से एसी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुल्तान निवासी इस्माईलाबाद व जीवन कुमार उर्फ जीवा निवासी झांसा के कब्जे से चोरीशुदा एसी बरामद हुआ। थाना इस्माईलाबाद में 18 जून को दर्ज शिकायत में मुकुल निवासी अजरावर ने बताया था कि उनके गांव में पीर की मजार पर गांव वालों ने एसी लगाया हुआ था। 17 जून की रात चोर दरगाह से एसी चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी सुल्तान व जीवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए। संवाद
विज्ञापन



स्मैक के साथ महिला काबू
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने 12 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला बबली उर्फ बल्ली निवासी गांधीनगर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि झांसा रोड पर गश्त करते हुए उनकी टीम को सूचना मिली थी कि बबली स्मैक बेचती है। आज भी वह अपने घर पर मौजूद है, जिसके पास काफी मात्रा में स्मैक है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला सिपाही की मदद बबली को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक चुराने के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
बाबैन। छह महीने पहले बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू उर्फ बाजवा व गुरपाल सिंह उर्फ मंगू निवासी बाबैन के कब्जे से चोरीशुदा बाइक व डेढ़ हजार रुपये बरामद हुए। थाना बाबैन में 16 जून को दर्ज शिकायत में चमन लाल निवासी बीड़ खैरी ने बताया था कि वह काम से कुरुक्षेत्र आया था। उसने अपनी बाइक को रोड धर्मशाला के बाहर खड़ी किया था। वह मेले से वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी सोनू व गुरपाल सिंह को गिरफ्तार किया। संवाद


मंदिर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद। दो महीने पहले मंदिर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु निवासी शाहाबाद जिला जेल में ही बंद था। थाना शाहाबाद में 20 अप्रैल को दर्ज शिकायत में राकेश निवासी शाहाबाद ने बताया था कि वह हरमिलाप कृष्णा मंदिर सभा के प्रधान पद पर कार्यरत है। 20 अप्रैल की रात को चोर मंदिर के दानपात्र से करीब छह हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी हिमांशु को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को कबूल किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद


सूरजमुखी के कट्टे चुराने का आरोपी धरा
शाहाबाद। ट्राली से फसल से भरे कट्टे चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पारस निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद ने सूरजमुखी से भरे 10 कट्टे चुराए थे। पुलिस में 15 जून को दर्ज शिकायत में गुरजीत सिंह निवासी माजरी मोहल्ला ने बताया था कि उसने अपने खेत से सूरजमुखी की फसल को कट्टों में भरकर अपने बाड़े में खड़ी ट्राली में भरकर रखा था। 12/13 जून की रात को चोर उसकी ट्राली से 10 कट्टे सूरजमुखी के चोरी कर भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पारस को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद



छीना झपटी करने का नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में लिया
पिहोवा। छह महीने पहले एनएच-152 डी पर तैनात सुरक्षाकर्मी से नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना सदर में 28 जनवरी को दर्ज शिकायत में राजेश निवासी सारसा ने बताया था कि वह एनएच-152 डी पर लगे सोलर पैनल की सुरक्षा में कार्यरत है। 28 जनवरी की रात झोपडी में लेटा हुआ था। उसी चार लोग उसकी झोपड़ी में घुस आए और उस पर लोहे के रॉड से हमला करके उसकी जेब से दो हजार रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी 13 जून को आरोपी अजय निवासी ससा व गौरव गिर निवासी छन्ना जिला पटियाला पंजाब को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल बरामद हुए थे। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीसरे नाबालिग आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अभिरक्षा में लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed