{"_id":"676f0b852addce6ce6073f57","slug":"two-accused-of-snatching-sent-to-jail-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129082-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छीनाझपटी करने के दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छीनाझपटी करने के दो आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने मारपीट कर छीनाझपटी करने के दो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी पवन उर्फ काला निवासी कीर्ति नगर व अभिषेक निवासी कृष्णा नगर गामड़ी को जेल भेज दिया। थाना कृष्णा गेट में 26 दिसंबर को दर्ज शिकायत में विक्रम निवासी लोहार माजरा ने बताया था कि वह अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करता है। वह 22 दिसंबर को सेंटर से छुट्टी के बाद पुराने बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा था। उसी समय एक ऑटो आया, जिसमें पहले से तीन लोग बैठे थे। उन लोगों ने उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठा लिया था। वे लोग उसे सुंदरपुर पुल की तरफ ले गए और उस पर सुएं से हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। आरोपी उसका मोबाइल व पर्स छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने पवन व अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मारपीट करने के दो आरोपी जमानत पर रिहा
लाडवा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से मारपीट करने के दो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने जैकी निवासी छलौंदी व शिवम उर्फ शुभम निवासी यमुनानगर को जमानत पर छोड़ दिया। थाना लाडवा में 13 दिसंबर को दर्ज शिकायत में अमरजीत सिंह निवासी छलौंदी ने बताया था कि वह ईंट के भट्टे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी डालने का काम करता है। वह 12 दिसंबर को मिट्टी लेकर भट्टे पर जा रहा था तभी महिंद्र सिंह व उसके साथी ने उसका रास्ता रोककर उस पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जैकी और शिवम को गिरफ्तार किया था।