फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of snatching mobile phone arrested

Kurukshetra News: मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching mobile phone arrested
करुक्षेत्र। दो दिन पहले सेक्टर-तीन में सैर कर रहे व्यक्ति से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गोपी व मोहित उर्फ मीकू निवासी पीएनबी काॅलोनी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ पहले भी छीना-झपटी और चोरी के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में चार वारदात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में 10 फरवरी को दर्ज शिकायत में बलदेव सिंह निवासी सेक्टर-तीन ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह अपने घर से सैर करने के निकला था। सैर करते हुए उसके बेटे की कॉल आई तो वह चलते-चलते मोबाइल पर उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान बगैर नंबर की बाइक पर आए दो युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी गुरमीत सिंह व मोहित को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।
विज्ञापन


चार वारदात का हुआ खुलासा
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छीनाझपटी के तीन और व एक चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियों के कब्जे से छीनाझपटी में इस्तेमाल बाइक और छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। अभी मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed