फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of fraud worth lakhs on remand

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने के दो आरोपी रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two accused of fraud worth lakhs on remand
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप निवासी नारायणा व मनोज कुमार निवासी मुखीजा कॉलोनी जिला पानीपत को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में मनीष कुमार निवासी बारना ने बताया था कि आरोपी प्रदीप ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 22.5 लाख रुपये में इकरार किया था। आरोपी पर भरोसा करके उसने छह फरवरी को 4.5 लाख रुपये का चेक आरोपी को दिया था। उसके बाद आरोपी ने उससे चार लाख रुपये डॉलर के नाम पर लिए थे। नौ फरवरी को उसने साढ़े तीन लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए आरोपी के खाते में जमा कराए थे। काफी समय तक उसका वीजा नहीं लगा तो आरोपी ने उसे अजरबैजान भेज दिया था। आरोपी ने उसे अजरबैजान से ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था, मगर करीब डेढ़ महीने बाद उसे भारत वापस आना पड़ा था। वापस आकर उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने आरोपी प्रदीप व मनोज कुमार को प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया। आरोपियों को रिकवरी और पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed