{"_id":"6430755dd603305074068b26","slug":"two-accused-caught-bringing-poppy-seeds-from-madhya-pradesh-kurukshetra-news-c-18-1-84627-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लाते दो आरोपी धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लाते दो आरोपी धरे गए
Sat, 08 Apr 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव मुर्ताजापुर के पास नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्रक चालक सहित दो आरोपी को छह किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़ा है। आरोपी मध्यप्रदेश से चूरापोस्त खरीद कर ट्रक में छुपाकर पंजाब ले जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक परमिंद्र सिंह निवासी दशमेश नगर संगरूर व क्लीनर अमरपाल निवासी बहादुरगढ़ जिला पटियाला (पंजाब) को अदालत के आदेश चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि गांव मुर्ताजापुर के पास गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली थी कि परमिंद्र सिंह और अमरपाल ट्रक में सामान लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश से चूरापोस्त खरीद कर पंजाब में बेचते हैं। आज भी वह मध्य प्रदेश से अपने ट्रक में सामान के बीच में छुपाकर चूरापोस्त लेकर पंजाब जाएंगे।
इस पर टीम ने गांव मुर्ताजापुर के पास एनएच 152 डी पर नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक रुकवा कर तलाशी ली, जिसमें ट्रक से किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके गिरफ्तार करके ट्रक को भी कब्जे में लिया। आरोपी परमिंद्र सिंह और अमरपाल को अदालत के आदेश से चार दिन के रिमांड पर लिया है।