फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested with 567 grams of opium.

Kurukshetra News: 567 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 567 grams of opium.
पिपली। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 567 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 18 सितंबर को सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मेजर सिंह और कमलदीप सिंह (निवासी वलैतपुरा, तहसील मलेरकोटला, जिला संगरूर, पंजाब) ओडिशा और झारखंड से सस्ते दामों में अफीम खरीदकर पंजाब और हरियाणा के नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिंदल चौक और उमरी चौक के पास नाकाबंदी कर ट्रक को रोका। इसके बाद राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें डैशबोर्ड और ड्राइवर की सीट के पीछे रखे कपड़ों के नीचे से पारदर्शी पॉलिथीन में 567 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है ताकि झारखंड के सप्लायर तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed