फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for theft from Virasat Heritage

Kurukshetra News: विरासत हेरिटेज से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for theft from Virasat Heritage
कुरुक्षेत्र। आरोपियों से बरामद किए हुए चोरी किए हुए बर्तन। प्रवक्ता
कुरुक्षेत्र। विरासत हेरिटेज विलेज के गोदाम से करीब 200 दुर्लभ पुराने बर्तनों की चोरी के मामले में अपराध अन्वेषण शाखा दो की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खानपुर कोलियां गांव के रहने वाले रजत और योगेश के रूप में हुई है। टीम ने आरोपियों के पास से चोरी किए हुए बर्तन व अन्य सामान बरामद किया है। शिकायतकर्ता डॉ. महासिंह पूनिया ने 8 जनवरी को थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि मसाना गांव के पास जीटी रोड पर बन रहे विरासत हेरिटेज गांव के गोदाम में देशभर से संग्रहित कीमती पुराने बर्तन रखे गए थे। ये बर्तन पीतल, तांबा और कांसे के बने हैं जिनकी उम्र 75 से 300 वर्ष तक बताई जा रही है। इनमें मुगलकालीन सुराहियां, टोकने, केतलियां, बाट, गिलास, दीये आदि शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। 8 को सुबह के समय गोदाम जांचने पर पता चला कि चोरों ने बड़ी संख्या में ये दुर्लभ वस्तुएं चुरा ली हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा और बरामदगी की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed