फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Twenty One police ASI promoted

पुलिस के इक्कीस एएसआई पदोन्नत

Tue, 27 May 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 27 May 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस विभाग कुरुक्षेत्र के 21 सहायक उप निरीक्षकों को पदोन्नत करके उप निरीक्षक बनाया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश अनुसार अपनी ड्यूटी ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, से करने और सर्विस के 30 वर्ष होने के बाद पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र वाई पूर्ण कुमार ने विभाग के 21 सहायक उप निरीक्षकाें को उप निरीक्षक बनाया है।
विज्ञापन


पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र वाई पूर्ण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक नूपुर बिशभनोई, उप पुलिस अधीक्षक शाहाबाद शीतल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा गौरख पाल राणा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नत होने वालों में सहायक उप निरीक्षक रणबीर सिंह, वेद प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, राज कुमार, दर्शन सिंह, करण सिंह, नफे सिंह, अमरेश कुमार, धर्मपाल, धर्मबीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, राम प्रकाश, सेठ पाल, धनपत राय, अजैब सिंह, कली राम, जोगेंद्र सिंह, पवन कुमार, जगदीश चंद और सुभाष चंद शामिल हैं।


इसके अलावा 14 हवलदारों को भी पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक बनाया है। प्रवक्ता ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वालों में हवलदार बलकार सिंह, बलदेव सिंह, बलदेव राज, जसपाल सिंह, सुरेश कुमार, गुरबचन सिंह, तेज पाल, रणबीर सिंह, रोशन लाल, नरेश कुमार, कृष्ण लाल, रणधीर सिंह, मदन लाल और रजवंत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed