{"_id":"6b0202732cc1c124a605dd9f","slug":"tulsi-shaligram-wedding-ceremony-celebrated-at-akhand-hanuman-goshala-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164381-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अखंड हनुमान गोशाला में तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अखंड हनुमान गोशाला में तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव मनाया
विज्ञापन
लाडवा। अखंड हनुमान गोशाला मथाना चौकी में तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। गोशाला संचालक स्वामी सत्यानंद महाराज के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में मथाना गांव की सरपंच अंजना देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विवाहोत्सव से पहले मुख्य यजमान राजेश कुमार ने मंदिर में बारात का स्वागत किया।
इस दौरान भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण और राधा के भजनों पर महिला श्रद्धालु झूमती नजर आईं। दोपहर को पंडित धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने विधि-विधान से तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया। स्वामी सत्यानंद महाराज ने मुख्य यजमान सहित अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया, इसके बाद विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रवि मथाना, राम कुमार शास्त्री, कर्मबीर शर्मा मेहरा और बब्लू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन
अखंड हनुमान गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन कथावाचक ने कहा कि विधि-विधान से श्रीमद्भागवत कथा का अनुष्ठान करने से मनचाहा फल मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकली भागवत कथा सभी के लिए कल्याणकारी है। कथा समापन पर स्वामी सत्यानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।