फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Try grabbing weapons on own land

हथियारों के दम पर भूमि हथियाने का प्रयास

Tue, 20 May 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 20 May 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भूमाफिया और कानूनगो के साथ सांठगांठ कर नाले और रास्ते की भूमि हड़पने के लिए तलवारों से लैस आपराधिक तत्वों को बुलाकर डराने की शिकायत लक्ष्मण कॉलोनीवासियों ने की है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने फिलहाल नगर के एक व्यापारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी व्यापारी का कहना है कि उस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे गलत हैं, जांच में यह सच्चाई सामने आ जाएगी।      
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में थानेसर दर्राखेड़ा निवासी एडवोकेट मनोज वशिष्ठ ने बताया कि अमित कुमार ने न्यू लक्ष्मण कॉलोनी काटी थी, जिसमें रास्ते और पार्क छोड़कर कॉलोनीवासियों को प्लॉटों की रजिस्ट्री कराई थी। वशिष्ठ ने बताया कि इस कॉलोनी में अमित कुमार ने कमला देवी पत्नी रामचंद्र निवासी किरमच को नाले के साथ लगता प्लाट बेचा और इस प्लॉट को बाद में वापस खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खरीदे प्लाट के साथ लगते नाले के दूसरी ओर कुछ जगह कमला देवी के नाम बचती थी, जिसको इकरारनामा में कमला देवी से रास्ते के लिए छुड़वाया था।

एडवोकेट के अनुसार कमला देवी को प्लॉट बेचने वाले अमित कुमार अब रास्ते के नाम की छुड़वाई जमीन को बेचने का प्रयास कर रहा है, जोकि कॉलोनीवासियों से धोखाधड़ी है।

कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि अमित कुमार इस भूमि का सौदा कुछ भू-माफियाओं से कर नाले पर भी कब्जा करना चाहता है। इसलिए कब्जा करने के इरादे से व्यापारी ने लगभग 10-12 तलवारधारी लोगों को बुलाकर उपरोक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान एक कानूनगो ने कॉलोनी वासियों को निशानदेही भी दिखाई, जोकि अमित कुमार के साथ सांठगांठ करके तैयार की थी और इसी को आधार मानकर अमित और अन्य ने नाले की जगह और रास्ते की भूमि पर कब्जा करना चाहते थे, लेकिन कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर उन्हें वहां से खदेड़ दिया।

मनोज कुमार वशिष्ठ ने बताया कि अमित कुमार और उसके साथ आए अन्य लोगों ने कॉलोनी से जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही यह भी कहा कि वे इस जमीन पर काबिज होकर ही रहेंगे, जिसकी उसी समय कृष्णा गेट चौकी में शिकायत दी है।


कॉलोनीवासियों ने अमित कुमार और उनके परिवार के सदस्यों सहित, कब्जा करने के लिए बुलाए अन्य 10-12 लोग और कानूनगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लक्ष्मण कॉलोनी निवासी सोहन सिंह, अश्विनी शर्मा, लक्ष्मीकांत, विनोद गर्ग, शिव शंकर, सुभाष राणा, जय किशन, पंकज और यशेंद्र ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed