फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trust in Ayurvedic treatment is increasing, more than 500 OPDs every day

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक इलाज के प्रति बढ़ रहा भरोसा, हर रोज 500 से ज्यादा ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Trust in Ayurvedic treatment is increasing, more than 500 OPDs every day
कुरुक्षेत्र। जहां मरीज एलोपैथिक दवाओं और उनके साइड इफेक्ट्स से परेशान हो चुके हैं। वहीं श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (आयुर्वेदिक अस्पताल) मरीजों के लिए संजीवनी बना है। सेक्टर-आठ स्थित इस संस्थान पर मरीजों का भरोसा बढ़ा है और यही कारण है कि यहां प्रतिदिन 500 से 700 मरीज विभिन्न आयुर्वेदिक सेवाओं का लाभ उठाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में इनफर्टिलिटी, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, गर्भसंस्कार, क्षारसूत्र चिकित्सा, मधुमेह, त्वचा रोग और यहां तक कि मानसिक विकारों जैसी जटिल बीमारियों का भी सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह चौधरी का कहना है अच्छी बात है कि यहां आयुर्वेद की शुद्ध पद्धतियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अपनाया गया है। मरीजों को 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, विशेष क्लीनिक, पंचकर्म, शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल रोग, मर्म चिकित्सा और नाड़ी परीक्षण जैसी विस्तृत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अस्पताल में अनुभवी वैद्य और प्रो. नियमित रूप से ओपीडी सेवाएं दे रहे हैं। पंचकर्म विभाग, शल्य चिकित्सा, काया चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग,नेत्र रोग और बाल रोग विभागों में अलग-अलग दिन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदिक सेवाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचें : प्रो. धीमान
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र कला है। यहां आने वाला हर मरीज केवल इलाज नहीं, बल्कि एक नई जीवनशैली भी लेकर लौटता है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि शुद्ध और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण आयुर्वेदिक सेवाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचें। इसी के साथ अनुभवी वैद्यों की टीम न केवल सटीक निदान करती है, बल्कि उपचार के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed