{"_id":"660f1031f2cfc8958c001d24","slug":"truck-going-to-punjab-fell-from-flyover-on-nh-44-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116229-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनएच-44 पर फ्लाईओवर से नीचे गिरा पंजाब जा रहा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनएच-44 पर फ्लाईओवर से नीचे गिरा पंजाब जा रहा ट्रक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा/पिपली। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पिपली के निकट फ्लाईओवर पर चढ़ते हुए टायर फटने से ट्रक नीचे गिर गया। चालक ट्रक में तिल भरकर पंजाब जा रहा था। गनीमत रही इस हादसे में जानी-नुकसान नहीं हुआ। घटना दोपहर एक बजे की है। उधर, लाडवा के बदरपुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक बुजुर्ग चंद्रभान 70 निवासी बदरपुर की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का चालक जख्मी हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चालक जगदीश कुमार अपने ट्रक में तिल भरकर अमृतसर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे चालक पिपली के फ्लाईओवर पर चढ़ने लगा तो अचानक ट्रक का परिचालक साइड का टायर फट गया। इससे ट्रक बेकाबू होकर फ्लाईओवर पर लगी ग्रिल को तोड़ता हुआ सर्विस रोड पर नीचे गिरकर पलट गया। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान सर्विस पर रोड कुछ देर के लिए यातायात जाम हो गया। पुलिस ने ट्रक को साइड से हटाकर यातायात को दोबारा शुरू कराया।
गनीमत रही इस दौरान कोई वाहन ट्रक के नीचे नहीं आया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ट्रक चालक जगदीश कुमार भी बच गया। अगर ट्रक फ्लाईओवर पर अधिक ऊंचाई से गिरता तो चालक के भी गंभीर रूप से जख्मी होने की संभावना थी। हालांकि नीचे गिरकर पलटने से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
बाइक की भिड़ंत में चंद्रभान की मौत
लाडवा। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में कृष्ण लाल ने बताया कि बुधवार को वह और उसके पिता अपनी-अपनी बाइक पर हिनौरी चौक लाडवा आए थे। कुछ देर बाद वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर चौक से अपने गांव के लिए चल पड़े। शाम करीब साढ़े छह बजे बदरपुर गांव में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो दूसरी साइड से आए बाइक चालक ने उसके पिता की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता बाइक सहित सड़क पर गिर गए। उसने बाइक रोककर अपने पिता को संभाला और बेहोशी की हालत में लाडवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता की जांच करके मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।