{"_id":"63432413a4f6d436a55724cc","slug":"truck-driver-cleaner-caught-with-sawdust-poppy-kurukshetra-news-knl1239275155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक, क्लीनर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक, क्लीनर काबू
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने एक ट्रक चालक सहित दो लोगों को काबू करके उनके कब्जे से एक क्विंटल 21 किलो चूरा पोस्त/डोडे बरामद किया। इसकी कीमत मार्केट में करीब सवा चार लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी राजस्थान से सामान लोड करने की आड़ में नशीला पदार्थ सप्लाई करते थे। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है।
अदालत के आदेश से आरोपी पलविंद्र सिंह वासी नारायणगढ़ कॉलोनी इस्माईलाबाद को पांच दिन के रिमांड पर तथा कश्मीर सिंह वासी मुर्तजापुर को कारागार भेज दिया है।
एएनसी के प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम कुरुक्षेत्र- पिहोवा रोड पर गांव मुर्तजापुर के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि पलविंद्र सिंह अपने ट्रक में राजस्थान से चूरापोस्त लाकर बेचने का धंधा करता है। आरोपी आज भी वह अपने ट्रक में राजस्थान से चूरापोस्त सप्लाई करने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 152डी पर नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। मौके पर पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह को बुलाया गया। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक ट्रक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे रुकवाकर चालक व साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर ट्रक से एक क्विंटल 21 किलोग्राम चूरा पोस्त/डोडे बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी पलविंद्र सिंह व कश्मीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पलविंद्र के खिलाफ पहले भी नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। दो साल पहले भी आरोपी को करीब दो किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी एक साल से नशीला पदार्थ सप्लाई करने का काम कर रहा था।