फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck driver arrested for stealing tyre, rim and battery from truck

ट्रक से टायर, रिम व बैटरी चोरी करने का आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested for stealing tyre, rim and battery from truck
पांच महीने पहले ट्रक से टायर, रिम और बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन वासी गुनरसा थाना देवबंद जिला सहारनपुर (यूपी) के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक (मु.) सुभाषचंद्र ने बताया कि दो फरवरी को देवी दीप वासी सुरा ने थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में कहा कि उसने अपने ट्रक पर पवन को ड्राइवर रखा हुआ है। 26 जनवरी को पवन ट्रक लेकर यमुनानगर गया था। यहां से वह ट्रक में लोड करके रुपाना पंजाब गया था, मगर ट्रक को खाली करने के बाद वापस नहीं आया था तथा उसका मोबाइल भी बंद था। काफी तलाश करने के बाद उसे पता चला कि उसका ट्रक सहारनपुर में दिल्ली रोड पर खड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो ट्रक के पिछले पहिये रिम समेत, एक स्टेपनी रिम, बैटरी और कागजात नहीं थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 12 सितंबर को आरोपी पवन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने ही ट्रक का सामान चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक से चोरी दो रिम और दो टायर बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed