फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   truck crushed two sisters

ट्रक ने दो बहनों को कुचला

Thu, 25 Feb 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो कुरुक्षेत्र। Updated Thu, 25 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
truck crushed two sisters

आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गांव बुढनपुर जिला कैथल निवासी रकम सिंह अपनी भांजी लगभग 11 वर्षीय मुस्कान व 9 वर्षीय नैंसी निवासी ढांड को बाइक से पिपली जा रहा था। जहां दोनों बहनों के बुआ के लड़के की शादी थी। ये तीनों लोक नायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे मोटरसाइकिल सहित रकम सिंह एक डिवाइडर की ओर गिर गया जबकि दोनों बहनें दूसरी ओर गिर पड़ी। ट्रक दोनों के उपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों व मौके पर मौजूद लोगों ने रकम सिंह को तुंरत अस्पताल में दाखिल करवाया गया जबकि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों के शव को कब्जे में लिया तथा सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भरा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन व स्कूल के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

बेहद इंटेलीजेंट थी दोनों बहनें

ढांड के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुस्कान 5वीं कक्षा की छात्रा थी तो उसकी छोटी बहन नैंसी तीसरी कक्षा में पढ़ रही थी। मुस्कान को पढ़ा रहे अध्यापक राजबीर सिंह ने बताया कि दोनों बहनें बेहद इंटेलीजेंट थी। दोनों छात्राओं ने आज भी परीक्षा दी थी, जिसके बाद वह छुट्टी लेकर शादी समारोह में जा रही थी। उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव व स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन

गम में बदला खुशियों का माहौल

दोनों मासूम बहनों की मौत की सूचना मिलते ही उनकी बुआ के घर शादी की खुशियां भी गमगीन हो गई। यह दोनों बुधवार को हो रही इसी शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी मौत की सूचना मिली तभी शादी की खुशियां मना रहे परिजनों व रिश्तेदारों के चेहरों पर एकाएक ही मायूसी छा गई और सभी रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं काबू किया जा सका ट्रक, मामला दर्ज : कुलदीप

थर्ड गेट चौंकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन देर शाम तक चालक गिरफ्त में नहीं आ सका। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रेाल रुम में सूचना दी और पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन ट्रक चालक ट्रक लेकर कहीं शहर में ही छुप गया या बाहर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed