फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck catches fire after hitting a tree, driver burnt alive

Kurukshetra News: पेड़ से टकराकर ट्रक में आग लगी, जिंदा जला चालक

Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 08 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Truck catches fire after hitting a tree, driver burnt alive
बाबैन।  हादसे के बाद बुरी तरह से जला ट्रैक कैबिन।  संवाद
बाबैन। गांव बहलोलपुर के पास शुक्रवार रात पेड़ से टकराकर एक ट्रक में आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। मृतक चालक नासिर उर्फ बबला गांव हवाना का रहने वाला है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक का कैबिन पूरी तरह से जल गया, जिसको बुझाने के लिए अग्निशामक दल बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

मृतक नासिर पिछले कई वर्षों से यमुनानगर के जठलाना की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। घटना शुक्रवार की रात करीब 12 बजे की है, जब नासिर अपने घर से ट्रक (एचआर58एफ 6110) लेकर ट्रांसपोर्ट पर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि नासिर के पीछे राजेश कुमार भी दूसरा ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए चला था। रास्ते में नासिर एक ढाबे पर रुक गया जबकि राजेश अपना ट्रक लेकर चला गया। खाना खाने के बाद नासिर भी निकल लिया। जैसे ही नासिर बहलोलपुर गांव के पास पहुंचा तो उसका ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के कारण ट्रक का डीजल टैंक लीक हो गया, जिसने तुरंत आग पकड़ ली।
विज्ञापन

चालक ट्रक के कैबिन में ही सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया, जिस कारण जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में आग लगी देख गांव के लोगों ने डायल 112 को कॉल किया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी भड़क चुकी थी। सूचना मिलते ही लाडवा से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15-20 मिनट में आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने दो हाइड्रा मशीनों से ट्रक के केबिन को तोड़कर नासिर के शव को बाहर निकाला और ट्रक के पीछे लिखे नंबर पर कॉल कर ट्रांसपोर्ट पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed