{"_id":"f50751b15b9778e6eadeec79e48ba782","slug":"trola-cantor-killed-in-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला-कैंटर की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला-कैंटर की भिड़ंत में एक की मौत
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 21 May 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा। लाडवा-इंद्री मार्ग पर हिनौरी चौक के निकट एक ट्राला और कैंटर में भिड़ंत होने पर कैंटर के परिचालक मनोज की मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग साढे़ चार बजे एक ट्राला उत्तर प्रदेश की ओर से लाडवा से होता हुआ दिल्ली की ओर जा रहा था कि लाडवा में हिनौरी चौंक के निकट ट्राले की ब्रेक फेल हो गई और उसने ट्राले को एक ओर लगा दिया कि अचानक पीछे से एक तेज गति से आ रहे कैंटर ने ट्राले में टक्कर मार दी, जिससे कैंटर के परिचालक उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के मोहल्ला सीरीमियां मनोज कुमार पुत्र सुरेश की मौके पर ही दोनों टांगे कट गई थी।
पहले लाडवा के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई, जबकि कैंटर के चालक हरदीप सिंह को मामूली चोटें आईं।
लाडवा पुलिस ने कैंटर चालक हरदीप सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह मिल्क मंडी बोहड़ जिला रामपुर उत्तरप्रदेश की शिकायत पर ट्राला चालक वीरेंद्र प्रसाद निवासी करुई उत्तरप्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया और ट्राला चालक वीरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।