फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tricolor is a symbol of our valor, sacrifice and unity: Dhiman

हमारे शौर्य, बलिदान और एकता का प्रतीक है तिरंगा : धीमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tricolor is a symbol of our valor, sacrifice and unity: Dhiman
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट की ओर से 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का ध्वज नहीं है बल्कि यह हमारे शौर्य, बलिदान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे की शान के लिए हमारे वीर सैनिक सीमा पर दिन-रात डटे रहते हैं और उनकी बदौलत हम सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि मानते हुए शिक्षा, सेवा और समाज के विकास में अपना योगदान दें। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि तिरंगा हमारे आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा हमें सदैव यह प्रेरणा देता है कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थी भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, तिरंगा हमारी शान है के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। तिरंगा यात्रा उद्यम सिंह चौक पहुंची, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात यात्रा सर्किट हाउस होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed