{"_id":"60b3e5238ebc3e0bfc10e97e","slug":"trees-fell-by-storm-waterlogged-by-rain-kurukshetra-kurukshetra-news-knl7156862","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से गिरे पेड़, बारिश से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से गिरे पेड़, बारिश से जलभराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में शनिवार रात 11 बजे के बाद आई आंधी ने जमकर कहर मचाया। कई जगह सड़कों पर पेड़ टूटकर गिर गए और वहीं बहुत सी दुकानों के फ्लेक्स व साइन बोर्ड उड़ गए। आंधी के साथ तेज बारिश भी हुई, जिस कारण बहुत से इलाकों में जलभराव भी हो गया। इस तूफानी हवा से लोग भयभीत हुए और हवा के रुकने के बाद ही राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
शाहाबाद के कमेटी बाजार चौक, लाडवा रोड सहित कई दुकानदारों का नुकसान हुआ। तूफानी हवा से घरों, दुकानों व वाहनों पर मिट्टी ही मिट्टी नजर आई। शाहाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक 30 एमएम बारिश हुई। वहीं सबसे तक बारिश पिहोवा में सिर्फ 03 एमएम दर्ज की गई। जिले में औसतन 14 एमएम बारिश हुई है। शनिवार रात्रि हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़कर 39 पर आ गया। वहीं रविवार को तेज धूप से हुई उमस ने पसीना छुड़ा दिया।
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की 51 प्रतिशत संभावना जताई है। इससे पहले 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरावट के साथ 36 पर आ जाएगा और उसके बाद शनिवार तक फिर से 40 डिग्री पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
थानेसर 20 एमएम
पिहोवा 3 एमएम
शाहाबाद 30 एमएम
लाडवा 8 एमएम
इस्माईलाबाद 16 एमएम
बाबैन 11 एमएम