फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Travelling on dilapidated buses is difficult, the wheels stop every day

Kurukshetra News: खटारा बसों पर पर सफर मुश्किल, रोजाना थम रहे पहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Travelling on dilapidated buses is difficult, the wheels stop every day
सड़क किनारे खड़ी खराब हुई रोडवेज  बस।
कुरुक्षेत्र। सीएम सिटी की परिवहन व्यवस्था इन दिनों खटारा बसों के सहारे चल रही है। हालत यह है कि रूटों पर रोजाना चार से पांच बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं और सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खराब बसों को बस स्टैंड या वर्कशॉप तक लाने के लिए विभाग के पास क्रेन की सुविधा भी नहीं है। मजबूरी में चालक और परिचालक खुद क्रेन मालिकों से संपर्क कर बस को खिंचवाने की व्यवस्था कर रहे हैं। कई बार बसों को दूसरी बसों की मदद से टोचन कर वर्कशॉप तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को एक बस सड़क से नीचे उतर गई, जिसे निकालने के लिए भी कर्मचारियों को निजी क्रेन की मदद लेनी पड़ी। इस अव्यवस्था का खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रूट पर बस खराब होने पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जिले में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कम से कम 250 बसों की जरूरत है। विभाग के पास फिलहाल केवल 141 बसें ही हैं। इनमें से रोजाना आठ से दस बसें सर्विस या मरम्मत के लिए डिपो में खड़ी रहती हैं। ऐसे में रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या और भी कम हो जाती है। बसों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग को अब तक अन्य जिलों से 60 पुरानी बसें मिल चुकी हैं। वहीं करीब 20 और पुरानी बसें जल्द मिलने की उम्मीद है। हालांकि ये बसें भी नए रूटों की जरूरत पूरी करने में सक्षम नहीं हैं और कई बार तकनीकी खराबियों के कारण रास्ते में ही रुक जाती हैं।
विज्ञापन

बसों के लिए सरकार को भेजा पत्र : महाप्रबंधक

रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि विभाग में बसों की कमी है। लेकिन रूटों पर व्यवस्था बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने नई बसों के लिए सरकार को पत्र लिखा है। जल्द ही बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed