{"_id":"6a120cccccaa50fa9c0b62b6","slug":"transporters-strike-continues-for-the-third-day-loss-of-over-rs-60-lakh-already-incurred-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-155356-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी, लग चुका 60 लाख से अधिक का फटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी, लग चुका 60 लाख से अधिक का फटका
Sun, 24 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 24 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली अनाजमंडी में खड़े ट्रक। संवाद
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। ट्रांसपोर्टरों की ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर कांग्रेस के आह्वान पर कुरुक्षेत्र में तीसरे दिन भी हड़ताल का असर दिखाई दिया, जहां 250 से ज्यादा ट्रकों के पहिये थमे रहे। ग्रीन टैक्स में बढ़ोतरी, बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम और बीएस-4 वाहनों की दिल्ली में रोक का विरोध करते हुए ट्रांस्पोर्टर हड़ताल पर रहे। लगातार तीन दिन से हड़ताल के कारण उन्हें 60 लाख से अधिक का फटका लग चुका है जबकि दिल्ली से आने वाले फल, सब्जी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति ठप रही। यहां तक कि स्क्रैप तक की सप्लाई नहीं हो रही, जिसका सीधा असर उद्योग पर भी पड़ रहा है।
आज से सड़कों पर उतरेंगे ट्रक : मनोज कुमार
ट्रांस्पोर्टर मनोज कुमार व काकू का कहना है कि तीन दिन तक हड़ताल रही, जिससे दिल्ली से सब्जी व फ्रूट लेकर आने वाले ट्रक पूरी तरह से थमे रहे। हर रोज ट्रांस्पोर्टरों को ही 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं उनका कहना है कि जो टैक्स उन पर लगाए जा रहे हैं उससे हर माह लाखों का भार अनावश्यक पड़ रहा है। इससे उनके कारोबार पर ही संकट आ चुका है। अब सरकार ने कुछ भरोसा दिया है, जिसके चलते आज रविवार से ट्रक फिर सड़कों पर दिखाई देने लगेंगे।

कुरुक्षेत्र। पिपली अनाजमंडी में खड़े ट्रक। संवाद- फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। पिपली अनाजमंडी में खड़े ट्रक। संवाद- फोटो : Archive
विज्ञापन