फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Transporters blocked the CM City

Kurukshetra News: ट्रांसपोर्टरों ने सीएम सिटी में लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Transporters blocked the CM City
लाडवा। ट्रांसपोर्टरों से जाम खोलने के लिए चर्चा करते एसएचओ। संवाद
लाडवा। मंगलवार को लाडवा में भारी वाहनों की नो एंट्री पर बवाल शुरू हो गया। ट्रांसपोर्टरों ने अनाजमंडी गेट पर रोष प्रदर्शन करते हुए सड़क के बीचों बीच बैठ गए जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर, मैकेनिक और स्पेयर पार्ट्स दुकानदारों ने जाम खोलने से मना कर दिया और दोबारा सड़क पर बैठ गए। बलवंत सिंह, नवदीप सिंह, सुरेश कुमार, रामपाल, अमृतपाल, गुरदेव सिंह सहित दर्जनों ट्रांसपोर्टर व मिस्त्री अनाजमंडी लाडवा में इकट्ठे हुए। बलवंत सिंह ने बताया कि लाडवा में सुबह आठ से रात आठ बजे तक नो एंट्री होने से ट्रांसपोर्टरों सहित मैकेनिक सहित मंडी की दुकानों के पास सभी व्यापारी परेशान हैं। ट्रांसपोर्टर ट्रक ड्राइवर व मैकेनिक भी देश की जीडीपी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

व्यापार नहीं चलने से उन्हें बच्चों की फीस सहित गाड़ियों की किश्तें भरनी मुश्किल हो रही है। उन्होंने स्कूल समय को छोड़कर लाडवा में भारी वाहनों की एंट्री चालू करने की अपील की। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया था और उनको उपायुक्त व प्रशासनिक अधिकारियों की ऑर्डर कॉपी दिखा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed