फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Transferring 99 thousand from the widow's account by pretending to be an army officer

Kurukshetra News: सेना का अधिकारी बताकर विधवा के खाते से ट्रांसफर किए 99 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Transferring 99 thousand from the widow's account by pretending to be an army officer
कुरुक्षेत्र। शातिर ने खुद को सेना अधिकारी बताकर एक महिला के साथ 99 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने महिला को मोमोज का ऑर्डर देने के बहाने व्हाट्सएप पर वाउचर भेजकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला के पास चार वाउचर भेजे थे।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कमला निवासी कंग कॉलोनी ने कहा कि पति की मृत्यु के बाद वह मोमोज बेचकर अपना गुजारा कर रही है। 26 अगस्त दोपहर करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी, जिसने खुद को सेना का अधिकारी बताकर उसके पति राजेश के बारे में बातचीत करके अगले दिन 100 चिकन और 100 पनीर मोमोज की प्लेट का ऑर्डर अगले दिन के लिए दिया था। बातचीत के बाद उसने उस व्यक्ति से ऑर्डर के एवज में एडवांस रकम भेजने की मांग की थी। इस पर उस व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर एक वाउचर लिंक भेजकर उसे ओपन करके स्कैन से पूरी पेमेंट करने की बात कही थी। शक होने पर उसने अपने देवर से उसकी बातचीत कराई थी और उसने उन दोनों को अपनी बातों में फंसाकर चार लिंक भेजे थे। उसने एक-एक करके लिंक को ओपन करके चार बार स्कैन कर दिया, मगर 10 से 15 मिनट तक पेमेंट का कोई मैसेज नहीं आया था। रात 11 बजे उसने मोबाइल चैक किया तो उसके खाते से चार बार में साढ़े आठ हजार, 17 हजार, 25 हजार और 49 हजार सहित कुल 99 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। उसने सुबह उस व्यक्ति को फोन किया तो उसने दोबारा स्कैनर भेजकर स्कैन करके पेमेंट वापस आने की बात कही थी, मगर उसने ऐसा नहीं किया। इस पर उसने दोबारा फोन किया तो आरोपी ने उसे व उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed