{"_id":"58b716d34f1c1bbd56833d76","slug":"transfer-je-electricity-workers-protest-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई का तबादला बना चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई का तबादला बना चुनौती
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
workers protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के सब डिविजन नंबर दो के अंतर्गत जेेई के तबादले पर अब बिजली कर्मी पूरी तरह से भड़क उठे है। जहां पिछले करीब एक सप्ताह से सब डिविजन नंबर दो पर ही कर्मी धरना दे रहे थे वहीं बुधवार को पूरे जिले के सभी एसडीओ दफतरों में व एक्सईएन एवं एसई के सभी कार्यालयों में तमाम कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की तो वहीं अधिकारियों पर जेई को बचाने के भी आरोप लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कर्मचारियों की समस्या को अधिकारियों ने दरकिनार किया हुआ है और एक्सईएन ने बजाए समस्या का समाधान करने के उल्टे जेई को ज्वाइन करवाने का काम किया व कर्मचारियों को धरने पर बैठने को मजबूर किया है। कृष्ण चौहान, सुशील कुमार यूनिट प्रधान, श्याम लाल व दिनेश कौशिक यूनिट सचिव, कृष्ण लाल, राज कुमार सर्कल सचिव ने अलग दो दफ्तरों में पहुंच कर बताया कि जब से एक्सईएन कुरुक्षेत्र ने कार्यभार संभाला है तभी से बिजली विभाग का कार्य इनके तुगलकी फरमानों से ठप्प हो गया है इनकी कर्मचारी विरोधी कार्यप्रणाली को कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
लाडवा में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
लाडवा। विद्युत प्रसारण निगम के जेई का तबादला किए जाने को लेकर लाडवा के विद्युत प्रसारण निगम के कर्मचारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। पावर वर्कर यूनियन की ज्चांइट एक्शन कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को निगम के स्थानीय कार्यालय के गेट पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान मेमचंद ने की। प्रधान मेमचंद ने कहा कि जे.ई. कृष्ण कुमार का तुरंत वापस तबादला किया जाए। धरने में रामनाथ सचिव, राजकुमार, विकास, दौलत राम, शमशेर, मुकेश, अशोक, सुरमीत, रामपाल, रविंद्र, अवतार व सतपाल ने भाग लिया। वहीं धरने-प्रदर्शन के चलते बिजली कार्यालय में काम के लिए आए उपभोक्ता कर्मचारियों के न होने से परेशान घूमते रहे।
विज्ञापन
सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने की बैठक
कुरुक्षेत्र। पब्लिक हेल्थ के यूनियन कार्यालय में सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश गुड्डा ने की और बैठक का मंच संचालन जिला सचिव ओमप्रकाश ने किया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि संघ के कर्मचारी दिल्ली पहुंचकर सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने भी बातचीत में कोई हल नहीं निकाला तो राज्य सर्वचारी संघ द्वारा 7 मार्च को हजारों की संख्या में विधानसभा का घेराव करेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, बलदेव राज, महींद्रा सिंह, सुरेंद्र रोडवेज, दलबीर सिंह, सौरव सिंघला, बनारसी दास, सुखबीर राणा व रणबीर रोहिला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।